धमतरी। अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 2,000 रुपये बताई जा रही है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मल्हारी, रानीगांव केनाल के पास अपनी मोटरसाइकिल में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन कर ले जा रहा है। सूचना पर सिहावा पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी तीरनाथ मरकाम को अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-04 CT-7813) जब्त किया गया । आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।




