आईपीएल सट्टा रैकेट : कुरूद में ऑनलाइन नेटवर्क का भंडाफोड़,दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी। आईपीएल सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट के ऑनलाइन नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, 1 आईफोन, नगद 20,500 रूपये और एक कार जब्त किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दरअसल आरोपी कुरुद में BLISSEXCH ऐप के जरिए अवैध सट्टा का संचालन कर रहे थे। वहीं पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी निकले, थाना कुरूद में पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस कुरूद के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन आईपीएल सट्टा एप के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी जीवन यादव और कौशल साहू को गिरफ्तार किया, जो अपने मोबाइल फोन में BLISSEXCH नामक ऑनलाइन एप के माध्यम से रुपये की हार-जीत का दांव लगा रहे थे। आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, 1 आईफोन, नगद 20,500 रूपये और एक कार जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी जीवन यादव के विरुद्ध थाना कुरूद में पूर्व से ही कई प्रकरण दर्ज
(01) अपराध क्रमांक 170/2017 – धारा 3, 4 जुआ एक्ट
(02) अपराध क्रमांक 86/2022 – धारा 507 भादवि
(03) अपराध क्रमांक 790/2023 – धारा 147, 294, 323, 324, 506 भादवि

आरोपी कौशल साहू के विरुद्ध थाना कुरूद में पूर्व में प्रकरण दर्ज
(01) अपराध क्रमांक 182/2018 – धारा 3, 4 जुआ एक्ट
दोनों आरोपी पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, जिनके विरुद्ध समय-समय पर विभिन्न प्रकरण दर्ज किए गए हैं। धमतरी पुलिस द्वारा इनके आपराधिक रिकॉर्ड का विस्तृत संकलन कर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment