mahasamund : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

महासमुंद। जिले में पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के एक संगठित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। यह पूरा अवैध नेटवर्क बसना, पिथौरा, सांकरा, सरायपाली और भंवरपुर क्षेत्र में सक्रिय था।

पुलिस कार्रवाई की शुरुआत भंवरपुर चौक से पकड़े गए आरोपी योगेश्वर देवांगन की गिरफ्तारी से हुई। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने कई अन्य सटोरियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत 5 विशेष टीमों का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। कुल 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कई अहम खुलासे हुए। मोबाइल डेटा से यह भी सामने आया कि आरोपी फोन-पे और यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से लेनदेन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क के माध्यम से 3 लाख रुपये से अधिक का अवैध लेनदेन किया गया था।

Join us on:

Leave a Comment