धमतरी। ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 4 बाइक, 6 मोबाइल और नगदी जब्त किया। जुआरियों के विरुद्ध थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना केरेगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर केरेगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे जुआरियों सुभान चन्द्राकर साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी, फलेन्द्र साहू साकिन साल्हेभाठ,थाना केरेगांव, जिला धमतरी, वेदराम मंडावी साकिन कांटा कुर्रीडीह,थाना केरेगांव, जिला धमतरी, ईश्वर साहू साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी, टार्जनदास मानिकपुरी साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भाग गए। जुआरियों से 6 मोबाइल, 4 मोटर सायकल, नगदी 27,300 रूपये, ताश पत्ती जब्त किया गया। जुआरियों के विरुद्ध थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया गया है।



