Dhamtari : मछलीपालन के लिए पट्टे पर दिए जाएंगे नगरी और करैहा जलाशय, जनपद पंचायत नगरी में 10 जून तक आवेदन आमंत्रित

SHARE:

धमतरी। जिले के सिंचाई जलाशयों में मछलीपालन हेतु शासकीय नियम एवं शर्तों के तहत 10 साल के लिए पट्टा पर दिया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी ने बताया कि नगरी जलाशय 12.9 हेक्टेयर और करैहा जलाशय 13 हेक्टेयर जलाशय के लिए आवेदन 10 जून तक आमंत्रित किए गए हैं। सिंचाई जलाशय आबंटन संबंधी नियमों की जानकारी जनपद पंचायत कार्यालय नगरी एवं मछलीपालन विभाग से प्राप्त की जा सकती है।

Join us on:

Leave a Comment