धमतरी। जिले की पुलिस ने 2 अलग अलग प्रकरण में गांजा के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल एक प्रकरण में आरोपी के पास से 27 किलो 248 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 272480 बताई जा रही है। वहीं दूसरे प्रकरण में एक आरोपी से 1 किलो 224 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 12,000 रूपये बताई जा रही है। साथ ही नगदी 320 रूपये भी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भोयना हाईस्कूल के सामने रोड किनारे दो व्यक्ति गांजा रखे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अर्जुनी एवं सायबर टीम एवं थाना स्टॉफ ने भोयना हाईस्कूल के सामने रोड किनारे जाकर घेराबंदी कर विक्की बिन्द और गंगा सोनकर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध रूप से बिक्री हेतु गांजा रखकर ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास पीट्ठू बैग में रखे बैग से 27 किलो 248 ग्राम गांजा जब्त किया। दोनों न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वहीं एक अन्य प्रकरण में थाना प्रभारी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि राम मरकाम नहर नाका मुक्तिधाम के पास लोगों को अवैध रुप से गांजा विक्रय कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस स्टॉफ ने मौके पर अवैध रूप से गांजा बेच रहे राम मरकाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक सफेद रंग के कपड़े के झोला में 1 किलो 224 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया।