भाजपा ने जारी किया नगर पालिक निगम महापौर प्रत्याशियों की सूची, रायपुर से मीनल चौबे, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा होंगे उम्मीदवार

रायपुर। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए नगर पालिक निगम महापौर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति और प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने यह सूची जारी की।

भाजपा की तरफ से जारी सूची में रायपुर नगर पालिक निगम से मीनल चौबे, दुर्ग नगर पालिक निगम से अलका बाघमार, राजनांदगांव नगर पालिक निगम से मधुसूदन यादव, धमतरी नगर पालिक निगम से जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर नगर पालिक निगम से संजय पाण्डेय, रायगढ़ नगर पालिक निगम से जीवर्धन चौहान, कोरबा नगर पालिक निगम से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर नगर पालिक निगम से पूजा विधानी, अम्बिकापुर नगर पालिक निगम से मंजूषा भगत, चिरमिरी नगर पालिक निगम से राम नरेश राय को महापौर पद के प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Comment

Notifications