बचपन स्कूल और AHPS महासमुंद के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड में हासिल की अखिल भारतीय रैंक

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद । शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बचपन स्कूल महासमुंद और AHPS (Academic Heights Public School) महासमुंद के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है।


आकृति सिन्हा, दक्षेश नागवंशी और आर्ना चौरसिया ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ‘’All India Rank‘’ प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय का, बल्कि पूरे महासमुंद नगर का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इसके साथ ही कई अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह पक्की की है। इन छात्रों में शामिल हैं आरव गिरी, विरांश साहिस, जेसन उत्सव मिंज, सरगम तलरेजा, आनंदी स्वर्णकार, भाग्य महेश्वरी, होसियका जैन और गीत ललवानी । इन सभी ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

बचपन स्कूल और AHPS महासमुंद सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय न केवल अकादमिक शिक्षा में, बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी में भी बच्चों को मजबूत आधार प्रदान करता है।

विद्यालय की डायरेक्टर ‘’CA नेहा लुनिया ‘’ने इन विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, हमारे छात्रों की यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है। हम सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।।

Join us on:

Leave a Comment