पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी आतंकी मौलाना अमीर हमजा को भी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। इस हमले के बाद हमजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बता दें कि, हमजा कोई छोटा-मोटा आतंकी नहीं है। इसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया है। यह लश्कर-ए-तैयबा का सह संस्थापक भी रहा है। बता दें कि, इससे पहले मारे गए आतंकी सैफुल्लाह को हाफिज सईद ने बाहर न निकलने की सलाह दी थी लेकिन उसने इस बात को हल्के में लिया था। जिसके बाद कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।