धमतरी। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, डीएलसीसी और जिला स्तरीय समीक्षा समिति, डीएलआरसी की बैठक आगामी 3 जून को कलेक्टोरेट में आहूत की गई है। दोपहर एक बजे से आयोजित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी बसाहटों के हितग्राहियों के खाते खोलने जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना आदि की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, बड़ौदा आरसेटी में चल रहे प्रशिक्षणों पर भी चर्चा की जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे से आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में आधार सीडडिंग, डीबीटी मैपिंग, पीएमएफएमई, मुद्रा योजना, रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि की समीक्षा की जाएगी।




