Dhamtari : आमदी में जुआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार, नगद 1250 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त

SHARE:

धमतरी। आमदी में जुआ खेल रहे 4 जुआरियों को अर्जुनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगद 1250 रुपए एवं ताश पत्ती जब्त किया है। जुआरियों के विरुद्ध जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि आमदी शिव तालाब गार्डन रोड में कुछ लोग ताश जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अर्जुनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताश खेल रहे जुआरी केसरीमल साहू, राकेश साहू, राजेश पटेल एवं राजकुमार साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगद 1250 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त किया। जुआरियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अप.क्र.82/25 धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Join us on:

Leave a Comment