
धमतरी। जिला पुलिस द्वारा आज तीन पुलिस अधिकारियों की अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सादगीपूर्ण, गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त अधिकारी में डीएसपी भावेश साव, उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी, सहायक उप निरीक्षक चंदूलाल मटियारा है । कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल की स्मृतियाँ साझा कीं-कैसे उन्होंने चुनौतियों के समय में विभाग के प्रति निष्ठा और कर्तव्यबोध को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि धमतरी जैसे शांत जिले में सेवा करना उनके जीवन का एक गौरवपूर्ण अनुभव रहा है।