कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 7 जुलाई को आएंगे रायपुर

रायपुर। कांग्रेस 7 जुलाई को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान, जवान, संविधान सभा करने जा रही है। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल संबोधित करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता लेकर 7 जुलाई को होने वाली सभा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा, इस सभा का लक्ष्य छत्तीसगढ़ सहित देश भर में किसानों, जवानों की आवाज उठाना के साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जिस प्रकार से संविधान और संवैधानिक संस्थानों की स्वायत्तता पर प्रहार किया जा रहा है, उसको जनता तक ले जाना है।

Leave a Comment

Notifications