धमतरी…. धमतरी जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा “उद्यम से विकास तक” कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत अगला सत्र 1 अगस्त 2025 को कुरुद में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और नवाचार में रुचि रखने वालों को स्टार्टअप्स और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ना है।
जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, महिला उद्यमियों एवं इच्छुक नागरिकों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने सभी से अग्रिम ऑनलाइन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म लिंक पर जाकर पंजीकरण करने का आग्रह किया है|
सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य
* युवाओं और नवाचारकर्ताओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना
* स्टार्टअप व व्यवसायिक कौशल का विकास
* विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी प्रदान करना
* प्रतिभागियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना
आयोजन सहयोगी संस्थान
कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC) के नेतृत्व में, CGS Network रायपुर, सफल उद्यमियों, स्टार्टअप विशेषज्ञों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रमुख संभावित प्रतिभागी
1.वर्तमान उद्यमी एवं स्टार्टअप संस्थापक
2.बिहान (NRLM), DTIC, PMEGP, स्टार्टअप योजना के लाभार्थी
3.बैंक ऋण / योजना में आवेदनकर्ता
4.नवाचार में रुचि रखने वाले छात्र, युवा
5.महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के इच्छुक उद्यमी
6.वे आम नागरिक जो स्टार्टअप या व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं.




