धमतरी। दानीटोला परिक्षेत्र के झिरिया साहू समाज में समाजिक पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुए। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संगठन सचिव के पदों पर जोरदार मुकाबला देखने को मिला।
अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला कोमल साहू और संगम कुमार साहू के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद कोमल साहू जिन्हें 57मत प्राप्त हुआ 4 मतों से विजयी रहे, जबकि संगम कुमार साहू को 53 मत मिले। इस तरह कोमल साहू समाज के नए अध्यक्ष चुने गए।
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। डॉ. उमाशंकर साहू 20, मतेश्वर साहू 37 और कोमल उर्फ अशोक साहू को 50 मत प्राप्त हुए, जिससे वह उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा, चित्ररेखा साहू उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
संगठन सचिव पद के लिए नरेंद्र साहू 52 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 18 मतों से विजयी रहे। प्रकाश साहू को 34 और रामबिलास साहू को 22 मत मिले। हुलसी साहू संगठन सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। चुनाव में 114 मतदाताओं ने भाग लिया,




