धमतरी…. पुलिस चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुरूद निवासी अमन चंद्राकर एवं दुष्यंत चंद्राकर रायपुर से बाइक में हेरोइन (चिट्टा) लेकर लौट रहे हैं। बिरेझर पुलिस ने ग्राम बिरेझर, NH-30 पर चंद्राकर हार्डवेयर दुकान के पास नाकेबंदी की और तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया था।
तीनों आरोपियों से जप्त की गई थी सामान
● बरामद हेरोइन – 4.85 ग्राम (कीमत लगभग 39,000/-रूपये)
● अन्य संपत्ति सहित कुल जब्ती – 91,500/- रूपये से अधिक
डीलिंग व नेटवर्क का हुआ था खुलासा
● गिरफ्तारी के बाद मोबाइल डाटा और पूछताछ से पता चला कि इन आरोपियों के तार अभिनय तिवारी उर्फ लवली से जुड़े हैं।
गिरफ्तार आरोपी
●लवली उर्फ अभिनय तिवारी, पिता विद्यासागर तिवारी, उम्र 35 वर्ष
निवासी आमातालाब रोड, गौरा चौरा के पास, धमतरी
● आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार किया गया।




