कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव पहुंचे धमतरी

SHARE:

धमतरी। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने मंगलवार को धमतरी पहुंचकर स्थानीय स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं, संगठनों और समाज प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने धमतरी सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों, यादव समाज, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण संवाद किया।
मंत्री गजेंद्र यादव ने संवाद के दौरान प्रतिभागियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता क्षेत्रीय विकास और जनता की जरूरतों को पूरा करना है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं, विकास से जुड़े मुद्दे और कर्मचारी हितों से संबंधित विषयों को विस्तार से रखा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर सकारात्मक और सार्थक पहल की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment