प्रधानमंत्री आवास राशि में वृद्धि के लिए ज्ञापन

SHARE:

मनीष सरवैया @ महासमुंद।  बागबाहरा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर  बागबाहरा एसडीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में  वृद्धि एवं प्रधानमंत्री आवास में 1 किलो वाट के सोलर पैनल शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंप पत्र भेजा गया है ।
अंकित बागबाहरा ने पत्र में लिखा है कि सरकार द्वारा  2016 में लागू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना की लागत राशि आज भी सत्र 2025 तक हितग्राहियों को 1लाख 20 हजार रुपए दी जा रही है जबकि आज बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को 3 लाख 25 हजार रुपए करने की मांग की है वही बिजली दरों में बढ़ोतरी के देखते हुए प्रत्येक  प्रधानमंत्री आवास योजना में 1 किलो वाट के सोलर पैनल शामिल करने की मांग की है ।

Join us on:

Leave a Comment