कुरुद कांग्रेसियों ने गुणसागर सिन्हा व त्रिलोक चंद साहू का किया सम्मान

SHARE:

कुरुद….. कुरूद नगर के पूर्व मंडी अध्यक्ष बसंत सिन्हा के सुपुत्र गुणसागर सिन्हा का पीएससी में बेहतर परिणाम से डिप्टी डायरेक्टर खाद्य विभाग में नियुक्ति व मौरीकला में निवासरत शिक्षक राम सिंह साहू के सुपुत्र त्रिलोक चंद साहू का नीट में बेहतर रेंक हासिल कर शासकीय मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एम बी बीएस में प्रवेश होने पर कुरुद ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा उनके निवास स्थान जाकर सम्मान किये व बधाईयां दिये।
Oplus_131072
 ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कुरूद क्षेत्र अपने बोद्धिक, सांस्कृतिक, कला ,राजनीतिक सुचिता,खेल सहित भाईचारा व विकास में विशिष्ट पहचान रखता है।  राजकुमारी दीवान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तारिणी नीलम चन्द्राकर ने कहा कि क्षैत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं से हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। जनता व छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम सब प्रेतिबद्ध है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्रर साहू,वरिष्ठ नेता गीता राम सिन्हा, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, पार्षद मनीष साहू, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री महिम शुक्ला,पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, पूर्व सरपंच खुशबू चेमन यादव,पंकज जोशी, लेखराम साहू,खम्मन साहू, चोवा राम नागरची ,  पप्पू शर्मा,राजेन्द्र गंजीर , सहित अनेक कांग्रेसी गण व परिजन उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment