धमतरी। जिले के कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कांटा कुर्रीडीह गांव के निवासी थे। मृतकों में डोमेश्वर, कालेश्वर और एक अन्य युवक शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक धमतरी से काम निपटाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
हादसे के बाद तत्काल एंबुलेंस 108 को बुलाया गया और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, इस दुर्घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार के लोग बुरी तरह टूट गए और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।




