पचपेड़ी में वेदर स्टेशन की स्थापना, किसानों को मिलेगी मौसम की जानकारी

SHARE:

कुरूद…. ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में बुधवार को दोपहर 12 बजे कृषकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और मौसम संबंधी सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित “Agripilot.Ai” वेदर स्टेशन का स्थापना एवं भूमिपूजन किया गया।

इस अत्याधुनिक वेदर स्टेशन के माध्यम से किसान अब अपने मोबाइल फोन पर मिट्टी की आद्रता, तापमान, हवा का रुख, वर्षा का पूर्वानुमान और मौसम की अन्य जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा ग्राम पंचायत पचपेड़ी से लगभग पांच किलोमीटर की परिधि तक उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सरपंच श्री विनय साहू, उपसरपंच राकेश पटेल, पंचगण गिरजाशंकर साहू, भूपेंद्र साहू, टीकम साहू, संतोषी निषाद, ईश्वर साहू, धनराज यादव, वशिष्ठ साहू, लोमस साहू, खेमलाल साहू, कुमारी बाई, उमा साहू, रविकिरण साहू, योगिता यादव, योगेश्वरी साहू, हेमलता साहू, द्रोपदी साहू, उषा पटेल, शांति यादव, फुलेश्वरी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment