Dhamtari : सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई – तीन स्थानों पर एक साथ जुआ पर रेड, 17 जुआरी गिरफ्तार

SHARE:

एसपी धमतरी के निर्देश पर चला जुआ विरोधी अभियान, 2 लाख 62 हजार रूपये से अधिक की मोटर सायकिल व नगदी एवं मोबाइल जब्त

धमतरी…. एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों पर रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार तीन अलग-अलग रेड कार्यवाही करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद रकम, मोबाइल फोन, ताश की गड्डियाँ एवं मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

पहली कार्यवाही– किराए के मकान की छत पर जुआ का अड्डा उजागर

थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ब्रम्ह चीक स्थित रोशन गुप्ता के किराए के मकान की छत पर दबिश दी गई, जहाँ 08 जुआरी काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

जप्त सामान:  नगद 22,550 रूपये, 9 मोबाइल , 6 मोटरसाइकिल

◆ कुल जप्ती 2,62,550/-रूपये एवं 52 ताश की पत्तियाँ 

जुआरियों का नाम : राकेश गुप्ता,  इस्लामुद्दीन,  सेदीप कोटवानी, साबिर अली,  रितेश जैन, मो. शरीफ,   ललित निपाद,  जियाऊल रहमान

दूसरी कार्यवाही– रेलवे स्टेशन के पीछे खुले में जुआ खेलते 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे पुराने ट्रक यूनियन के पास

दबिश देकर 5 जुआरियों को पकड़ा।

जप्त: 5,240/-रूपये नगद व 52 ताश की पत्तियाँ।

जुआरियों का नाम:   राजेश बांधे,  जीमल खान, संत कुमार निर्मलकर,  देवेंद्र बंजारे, शंकर ध्रुव.

तीसरी कार्यवाही– स्टेशन पारा क्षेत्र से 04 आरोपी गिरफ्तार

उसी क्षेत्र में दूसरी बार दबिश देकर पुलिस ने 04 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

जप्त: 5,030/- रूपये नगद एवं 52 ताश की पत्तियाँ।

जुआरियों का नाम:  टीकु यादव,  सुक्कु,  कृष्णा यादव, अर्जुन सिंह.

Join us on:

Leave a Comment