मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपोराडीह में शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थें। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पाहार से किया गया। फिर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।
विधायक ने कहा कि यह योजना छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। जिन छात्राओं को अपने घर से स्कूल आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब नहीं होता है। पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए इसके लिए हमारी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है। इस योजना के माध्यम से हमारी बेटियों के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल रही है। पहले स्कूल की दूरी के कारण कई छात्राओं की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती थी। इस समस्या के निराकरण के लिए यह योजना शुरू की गई है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता पिता के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करें।
हमारी सरकार बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए काफी योजनाएं लाकर प्रयास कर रही है। बच्चें देश का भविष्य हैं, इनकी शिक्षा से देश का विकास जुड़ा हुआ है, इसलिए इनकी शिक्षा में आने वाली रुकावटों को दूर किया जा रहा है।
इस अवसर पर महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी भाजपा नेतागण संदीप घोष, पवन पटेल, ग्राम सरपंच हीरालाल निषाद, ग्राम जलकी उपसरपंच उमेश साहू, शरद राव सहित स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।



