भालू डिग्गी के जंगल क्षेत्र में नक्सली सामग्री बरामद

SHARE:

गरियाबंद…. जिला गरियाबंद अंतर्गत शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन एस.डी.के. एरिया कमेटी के माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी/ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम भालू डिग्गी के जंगल क्षेत्र में भारी मात्रा में नक्सली सामग्री को डम्प कर रखा गया है। जिसके संबंध में स्थानीय सूचना तंत्रो के माध्यम से आसूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुये 17.10.2025 को कुल्हाडीघाट 65(एफ) बटा. सीआरपीएफ, बिन्द्रानवागढ़ 65(जी) बटा. सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम थाना मैनपुर के ग्राम भालू डिग्गी के जंगल/पहाडी क्षेत्र की ओर सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुये थे। अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 17.10.2025 के सुबह 10ः00 बजे प्राप्त सूचना अनुसार पुलिस जवानों के द्वारा भालू डिग्गी के जंगल क्षेत्र में सघन सर्च किया गया। सर्च के दौरान मैग्जीन पोच, मेडिकल टैबलेट, फोल्डींग स्टूल, त्रिपाल के साथ अन्य नक्सल उपयोग के सामग्री को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Join us on:

Leave a Comment