प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए धमतरी जिले को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

SHARE:

धमतरी…. प्रधानमंत्री जनमन योजना पीएम जनमन के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को यह पुरस्कार प्रदान किया।यह सम्मान जनकल्याणकारी योजनाओं के नवाचारपूर्ण, पारदर्शी और परिणाममुखी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है।

धमतरी जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों की समयबद्ध पहचान तथा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक नवाचार अपनाए गए। जिले ने समुदाय आधारित भागीदारी और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से इस योजना को एक जनआंदोलन का रूप दिया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी धमतरी जिले के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए कहा था कि धमतरी मॉडल अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें