धमतरी…. महिला शिक्षिका से पर्स लूटने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. कोतवाली पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर एनएस 200 मोटर साइकिल, पर्स, 500 रूपये नगद , 2 एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया।
प्रार्थिया किरण धमगाय निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेशर, पेशा शिक्षिका ने पर्स लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई . पर्स में 2500 रूपये नगद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज थे।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी प्रारंभ की। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही मुकेश यादव को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा बताया कि घटना में उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था।
कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर एनएस 200 मोटर साइकिल, पर्स, 500/- रूपये नगद रूपये, 2 एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया।
आरोपी मुकेश यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।



