राज्यपाल रमेन डेका से राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने की सौजन्य मुलाकात

SHARE:

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से  राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ आयोग के सचिव पवन कुमार नेताम भी थे। आयोग ने लोक सेवाओ की पदोन्नति में 32 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने हेतु अनुशंसा प्रस्ताव राज्यपाल को सौंपा हैैं।

राज्यपाल रमेन डेका से भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में रायपुर नगर निगम भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष डॉ. टिकेश्वर कुमार ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय 23वें भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी अशोक साहू, चंद्रशेखर साहू उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment