अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी राजे के मारे गए है। हिडमा पर 50 लाख रुपए का इनाम था. अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
आंध्र प्रदेश बॉर्डर के जंगलों में यह बड़ा एनकाउंटर हुआ. आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह 6 से 7 बजे के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फयरिंग हुई. इसमें कुल 6 नक्सली मारे गए. इनमें साउथ बस्तर बटालियन (CCM मेंबर) माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे, लकमल, कमलू, मल्ला, देवे (हिडमा का गार्ड) शामिल हैं. सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों से दो AK47, 1 रिवॉल्वर, 1 पिस्टल बरामद की है।




