कुरुद कांग्रेस ने भारत रत्न इंदिरा को किया नमन

SHARE:

कुरुद…. ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व.इंदिरा जैसे शक्तिशाली, शख्सियत, विश्व में देश को विशिष्ट पहचान दिलाने वाली आयरन लेडी सदियों में जन्म लेते हैं।विपक्ष भी उनके साहसिक निर्णय, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सद्भावना, सहित राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके प्रतिबद्धता को स्वीकार किया। उनके त्याग तपस्या और बलिदान को हिंदुस्तान सदैव याद रखेगा।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में चल रहे एस आई आर को कांग्रेस बहुत गंभीरता से ले रही है। विधानसभा बीएलए प्रशिक्षण के पश्चात कुरुद एस आई आर ब्लाक प्रभारी पूर्व निशक्त जन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी जोन स्तर पर बैठक लेकर एस आई आर की नियमावली व समस्त कांग्रेसी साथियों को अपनी सहभागिता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। जयंती कार्यक्रम व कुरूद जोन बैठक में प्रमुख तौर पर  पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्रर साहू,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हितेंद्र केला,नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद रजत चन्द्राकर,जिला महामंत्री प्रमोद साहू, जोन अध्यक्ष व पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लाक प्रशासनिक महामंत्री चन्द्र प्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला, पप्पू राजपूत,लव चन्द्राकर , ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,संतोष प्रजापति, चर्रा जोन बैठक में जोन अध्यक्ष भानुप्रतापपुर बैस , सेक्टर अध्यक्ष रवींद्र साहू, टिकेश्वर साहू,मुकेश यादव, सोहन साहू,भागवत यादव, चुन्नू यादव, मोती साहू,बच्चन ओझा, ईशु साहू,नेहरु साहू,हरिश चंद पटेल, वीरेन्द्र कंवर, गणपत विश्वकर्मा, सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment