बड़ागांव रेत खदान में अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, स्वीकृत क्षेत्र से हटकर ऊपरी धारा में चल रहा रेत निकालने का कार्य

SHARE:

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। जिले की बड़ागांव ग्राम पंचायत, जो लंबे समय से रेत खदान क्षेत्र के रूप में जानी जाती है, एक बार फिर अवैध उत्खनन की चर्चाओं में है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा हे। स्वीकृत रेत खदान होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा निर्धारित क्षेत्र में उत्खनन नहीं किया जा रहा है। इसके बजाय  नदी के ऊपरी धारा की ओर जाकर रेत निकाल रही हैं, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है।
सूत्रों के  अनुसार, नियमित रूप से तड़के सुबह से  देर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही देखा जा रहा है। उनका कहना है कि ठेकेदार विष्णु अग्रवाल द्वारा जानबूझकर स्वीकृत क्षेत्र से हटकर खनन किया जा रहा । ताकि अधिक रेत प्राप्त की जा सके। इससे न केवल राजस्व को क्षति पहुंच रही है, बल्कि नदी के प्राकृतिक प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन पर भी  खतरा उत्पन्न हो रहा है।

Join us on:

Leave a Comment