Breaking Kurud: सिवनीकला सोसायटी में बड़ा हादसा: हाइड्रोलिक ट्रॉली 11 केवी तार से टकराई, किसान करंट की चपेट में गंभीर रूप से झुलसा…हालत नाजुक

SHARE:

कुरूद…. ग्राम सिवनीकला सोसायटी में आज एक बड़ा हादसा हो गया, किसान भोजराज साहू पिता परदेसी राम ग्राम गोबरा जब धान खाली करते समय हाइड्रोलिक ट्रॉली 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान धान को हाइड्रोलिक ट्रॉली से पलटकर नीचे गिरा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे 11 केवी तार से ट्रॉली का संपर्क हो गया। इसके चलते पूरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया और किसान करंट में चिपक गया।

आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल सूझ-बूझ का परिचय देते हुए लकड़ी के बास से तार को ऊपर उठाया, तब जाकर किसान को करंट से अलग किया जा सका। गंभीर रूप से झुलसे किसान को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि किसान का लगभग 35% शरीर जल चुका है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोसायटी परिसर में हाल ही में लगभग 3 फीट ऊँचाई तक मुरुम डाला गया है, जिसके कारण हाइड्रोलिक ट्रॉली की ऊँचाई बढ़ गई और वह सीधे ऊपर गुजर रहे 11 केवी तार से टकरा गई। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने सोसायटी प्रबंधक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है। उपर्युक्त घटना की जानकारी रात 10:00 बजे भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लाला रामचंद्राकर मोबाइल से सूचना दिया तत्पश्चात तत्काल रात में हीं जिला कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी कुरूद से श्री चंद्राकर द्वारा बात कर त्वरित सहयोग के लिए मसीही अस्पताल धमतरी जहां किसान काइलाज चल रहा है तहसीलदार कुरूद द्वारा रात में ही हॉस्पिटल का दौरा किया गया ।फिर दूसरे दिन आज अनुविभागीय अधिकारी की संज्ञान पर नायब तहसीलदार एन टी सिंहा कुरूद को किसानों ने की आक्रोश को देखते हुए दुर्घटना स्थल ग्राम सिवनी कला जिला अध्यक्ष भारतीय लाला रामचंद्राकर के साथ घटित परिजनों एवं किसानों के साथ चर्चा कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया ।जिसमें स्पष्ट रूप से समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों का गलती दिख रहा है यह घटना लापरवाही के कारण हुआ है। जिला प्रशासन एवं अनुभाग्य अधिकारी कुरूद से किसान की बेहतर इलाज के संबंध में सहयोग शासन की तरफ से हो जिसमें आश्वासन पूर्ण रूप से दिया गया है। किसान को धमतरी से रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रहा है क्योंकि उसकी स्थिति लगातार बिगड़ रहा है भविष्य में ऐसी घटना ना हो इस संबंध विद्युत ऑफिस कुरूद ए ई श्री कोसले जी को घटनास्थल पर विद्युत लाइन सुधारने के लिए निर्देशित किया गया। सोसायटी में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएँ दोबारा न हों। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर के साथ राजकुमार चंद्राकर डॉक्टर कपिल पटेल खूब लाल साहू संतराम साहू सेवक राम साहू समिति प्रभारी चंद्र प्रकाश साहू सहित सैकड़ो किसान घटनास्थल पर उपस्थित थे किसानों में आक्रोश देखा गया।

Join us on:

Leave a Comment