नगरी को मिली लाइब्रेरी की सौगात

SHARE:

नगरी। नगर पंचायत नगरी के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं वर्षों से राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर उपलब्धियाँ तो अर्जित करते रहे हैं, लेकिन अध्ययन संसाधनों और उचित वातावरण के अभाव में उनकी सफलता का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है। युवाओं की इसी समस्या को समझते हुए धमतरी जिले के युवा और गतिशील कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने एक सराहनीय पहल की है, जिससे पूरे नगरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई है।

नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-7 स्थित सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित लाइब्रेरी भवन का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान फीता काटकर इस  लाइब्रेरी का  लोकार्पण किया।

कलेक्टर मिश्रा की इस दूरदर्शी पहल से नगरी जैसे आदिवासी वनांचल क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण, अध्ययन सामग्री और शांत पुस्तकालय का लाभ मिलेगा। यह वही क्षेत्र है जिसने पूर्व में भी राज्य और केंद्र को अनेक योग्य प्रशासनिक अधिकारी दिए हैं। नई लाइब्रेरी के प्रारंभ होने से युवाओं की सफलता के अवसरों में निश्चित ही वृद्धि होगी।

Join us on:

Leave a Comment