तहसील साहू समाज गुरूर के पदाधिकारियों ने ली शपथ

SHARE:

धमतरी…. तहसील साहू समाज गुरूर द्वारा आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में विशेष उत्साह और गरिमामय समारोह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक  रंजना  साहू शामिल हुईं। उन्होंने नवनिर्वाचित तहसील साहू समाज अध्यक्ष मिथिलेश साहू सहित समस्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण के उपरांत नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

रंजना साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाला दायित्व है। नए पदाधिकारियों से उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे समाज की एकता, शिक्षात्मक प्रगति, युवाओं को रोजगार मुलक मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण तथा हमारे सनातन संस्कृति संरक्षण के लिए नई योजनाएँ बनाएंगे और उनके सफल क्रियान्वयन से साहू समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे, रंजना साहू ने यह भी कहा कि समाज के संगठित होने से क्षेत्र के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने नवीन पदाधिकारियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के नेतृत्व में साहू समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा और समाज आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को छुएंगा।

Join us on:

Leave a Comment