धमतरी जिले में चल रहा प्रपत्र वितरण व एंट्री का कार्य

SHARE:

धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत धमतरी जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण, उनसे भरे प्रपत्रों की प्राप्ति तथा एंट्री का कार्य बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है।

जिले में गुजरा क्षेत्र तथा नागरी विकासखंड के छह वार्डों में प्रपत्रों की एंट्री शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। शेष क्षेत्रों में भी एंट्री को पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर किया जा रहा है। आज एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) पीयूष तिवारी ने उन बूथों का निरीक्षण किया, जहां प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने धमतरी शहर के चार वार्डों-रामपुर वार्ड, महिमा सागर, नयापारा एवं हटकेशर वार्डकृका स्थल निरीक्षण करते हुए फॉर्म संग्रहण एवं एंट्री कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को पूर्ण करना अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान ईआरओ तिवारी ने बीएलओ द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मुद्दों का स्थल पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी वैध मतदाता सूची से न छूटे तथा कोई भी अवैध नाम शामिल न होकृइसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र भरवाएं।”

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश मिश्रा भी लगातार पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि मतदाता सूची अद्यतन की यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है, अतः इसे पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाए।

जिला प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रेरणा मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment