धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एआइसीसी महासचिव सचिन पायलट 26 नवंबर को धमतरी आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं नेताओं से एसआईआर एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे। इनके आगमन के पूर्व सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैंदू ने राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर उनके आगमन को लेकर रूपरेखा तैयार किया।
प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने बताया कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का 26 नवंबर को धमतरी आगमन हो रहा है, जहां वे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआइआर सहित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान गैंदू ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपते हुए सफल कार्यक्रम के लिए निर्देश दिया।




