सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को सोमवार को बड़ी सफलता मिली, जहां सुकमा में 15 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा में 48 लाख के इनामी 15 सक्रिय माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने खुद को सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पित माओवादियों में पीएलजीए बटालियन नंबर 1 में सक्रिय 4 हार्डकोर माओवादी समेत अन्य क्षेत्रों के नक्सली शामिल हैं।
पांच महिला सहित 15 पुरुष नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया और आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित में से चार माओवादी पर 8-8 लाख, दो माओवादी पर 5-5 लाख, एक माओवादी पर 3 लाख, एक माओवादी पर दो लाख और एक माओवादी पर एक लाख रुपए के इनाम घोषित थे।



