Dhamtari : युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत प्राक्चयन परीक्षा 2 दिसम्बर को

SHARE:

धमतरी…. युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत प्री मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आगामी 2 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि यह परीक्षा प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू, उरकुरा मार्ग, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in  पर किया जा सकता है। साथ ही इसी वेबसाईट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपना रोल नंबर, स्वयं सत्यापित फोटो तथा सम्पूर्ण विवरण भरकर स्वयं परीक्षा केन्द्र में लाने कहा गया है।

Join us on:

Leave a Comment