तारिणी चंद्राकर धमतरी जिले की नई जिलाध्यक्ष

SHARE:

रायपुर…. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के 41 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की. नई घोषणा के तहत रायपुर शहर की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद श्रीकुमार मेनन को और रायपुर ग्रामीण की कमान अनुभवी नेता राजेंद्र पप्पू बंजारे को सौंपी गई है. इसी सूची में पार्टी ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं दुर्ग शहर से पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और ग्रामीण जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी राकेश ठाकुर को दी गई है. तारिणी चंद्राकर को धमतरी जिले की नई जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।  यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित की गई है.

Join us on:

Leave a Comment