निधन : गोपाल राव ठोकने

SHARE:

कुरुद। ग्राम सिरसिदा निवासी गोपाल राव ठोकने (उम्र 83 वर्ष) का 3 दिसंबर को रायपुर स्थित अस्पताल में शांतिपूर्वक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ग्राम सिरसिदा में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में परिजन, मित्रगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

श्री ठोकने पेशे से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक थे और अपने सौम्य स्वभाव व अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित थे। वे एक उत्कृष्ट लोक-कलाकार भी थे, जो पीपल के पत्तों पर नयनाभिराम कलाकृतियाँ गढ़ने की अद्भुत कला में पारंगत थे।

वे वरिष्ठ पत्रकार अश्विन कुमार ठोकने के पिता थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करे।

Join us on:

Leave a Comment