राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा 7 दिसंबर को

SHARE:

धमतरी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 7 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के लगभग 8 हजार असाक्षर इस परीक्षा में शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार तय समय के भीतर परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा प्रातः 10 बजे से सांय 5.00 बजे तक होगी । परीक्षा अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है, जिसमें उल्लास साक्षरता केन्द्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए जिले में 408 परीक्षा केंद्र है ।

जिले में बड़े पैमाने पर साक्षरता बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष पूरे छत्तीसगढ़ में 6 लाख असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके अनुरूप धमतरी जिले में भी सक्रिय रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण अबिनाश मिश्रा ने जनपद सीईओ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंजीकरण के आधार पर ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर वार्डवार असाक्षरों की सूची तैयार की जाएगी, जिससे परीक्षा और आगामी गतिविधियों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

Join us on:

Leave a Comment