धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में 2 से 5 दिसंबर तक शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन, नगर पालिका निगम धमतरी में “उद्योग सखी” चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिला किसानों एवं बिहान समूहों को कृषि आधारित उद्यमिता, प्रसंस्करण और विपणन से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में बिहान समूह से जुड़े 40 ग्रामों की उद्योग सखियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और उद्यमिता विकास के विभिन्न आयामों पर तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य प्रशिक्षक दीप्ती रंजन ने उच्च गुणवत्ता वाले कृषि पौधों के उत्पादन, प्रसंस्करण तकनीक, पौध संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन के पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।




