सेमरा में गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, युवक की हत्या

SHARE:

धमतरी। रविवार रात ग्राम सेमरा बी दोनर में नशे में धुत बदमाशों ने गाली-गलौज के विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या कर दी । हमले में गंभीर रूप से घायल रोहित को धमतरी मसीही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रात 2 बजे उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के ठेलकाबोड़ का निवासी रोहित अपनी मौसी के घर काम करने आया था। रविवार रात करीब 9:30 बजे जब कुछ युवक घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे, रोहित बाहर निकल कर उन्हें रोकने गया। जैसे ही रोहित दरवाजे पर आया, बाइक में सवार पांचों लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। रोहित के मौसेरे भाई यादराम ढीमर ने बताया कि दोनों अभी कुछ देर पहले ही कुरूद मंडी से काम करके लौटे थे और खाना खा रहे थे कि अचानक बाहर हंगामा शुरू हो गया। हमले में गंभीर रूप से घायल रोहित को धमतरी मसीही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रात 2 बजे उसने दम तोड़ दिया।

Join us on:

Leave a Comment