धमतरी। ग्राम सेमरा बी के रोहित नाग हत्या के तीन आरोपी को कुरुद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू और झन्नु ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। दरअसल रोहित नाग के तालाब किनारे हो रहे गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू और झन्नु ध्रुव से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा सहित अन्य सामान भी जब्त किया। वहीँ विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी पुलिस कर रही है।




