धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक फाइनेंस कंपनी में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एसएमएफजी फाइनेंस कंपनी से डिजिटल लॉकर सहित 1 लाख 25 हजार रुपये पार कर दिया । यह घटना शहर के आमा तालाब रोड स्थित कंपनी में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्री रोड पर आमा तालाब के पास स्थित एसएमएफजी ग्राम शक्ति फाइनेंस पम्पनी में रोज की तरह कर्मचारी आफिस पहुंचे, जहां शटर का ताला टूटा मिला। वहीँ भीतर सामान बिखरा था। चोरी का अंदेशा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कंपनी एक एक सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कम्बल ओढ़े कैमरे को क्षतिग्रस्त करते नजर आ रहा है। शुरुआती जांच में अंदाजा लगाया जा रहा कि करीब सवा लाख रूपये नगदी की चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगाल रही है।




