मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। वाय.के.मनहर , अधीक्षण अभियंता, महासमुंद(वृत्त) के निर्देशन में टीम गठित कर राजस्व वसूली हेतु महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता पी . आर. वर्मा के नेतृत्व में महासमुंद संभाग के अंतर्गत बिजली बिल हेतु लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया जा रहा है ।इस दौरान महासमुंद संभाग के कुल बकाया राशि रूपये 174.37/-लाख * वाले *491 उपभोक्ता के लाइन विच्छेदन किया गया। जिनका विच्छेदन उपरांत कुल 431 उपभोक्ताओं द्वारा कुल राशि रूपये 168.64लाख /- का भुगतान प्राप्त हुआ है, राजस्व वसूली की कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी।
लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनाधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्यवाही किया जाएगा। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए बकाया बिजली बिल की राशि हर माह भुगतान करे।किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर बिजली बिल का समय पर भुगतान करें ,एवम विधुत संबंधित शिकायत के लिए विधुत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 से संपर्क करें ।




