हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक ने दम तोड़ा

SHARE:

रायपुर। नवापारा इलाके में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार नवापारा-आरंग मार्ग पर ग्राम पोंड के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि तामासिवनी निवासी नरोत्तम साहू ग्राम पोंड आया था। इस दौरान पोंड में हादवा ने बाइक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर से नरोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment