सुकमा में 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर

SHARE:

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दरभा डिवीजन के 10 माओवादियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया, जिन पर मिलाकर 33 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा भी शामिल है, जो बस्तर क्षेत्र में कई वारदातों में सक्रिय रहा है।

सरेंडर के दौरान सभी माओवादियों ने AK-47, दो SLR और एक BGL सहित कई हथियार पुलिस के हवाले किए। सभी ने केंद्र व राज्य सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेने की इच्छा जताई। मिली जानकारी के मुताबिक सरेंडर करने वाले सभी माओवादी दरभा डिवीजन के विभिन्न दलों से जुड़े थे। इनमें से कई पर हत्या, IED ब्लास्ट, पुलिस पार्टी पर फायरिंग, अपहरण और वसूली जैसी वारदातों के दर्जनभर मामले दर्ज हैं।

Join us on:

Leave a Comment