डांडेसरा में मखाना खेती का शुभारंभ

SHARE:

धमतरी। धमतरी जिले में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मखाना पौधरोपण कर खेती की शुरुआत की। इस दौरान कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और कृषि वैज्ञानिकों ने तकनीकी मार्गदर्शन दिया। इस दौरान ग्राम देमार के शैलपुत्री महिला स्वसहायता समूह और नई किरण महिला स्वसहायता समूह ने डांडेसरा में मखाना पौधरोपण किया। इस शुरुआत को महिला स्वसहायता समूह के लिए आत्मनिर्भरता और उन्नति की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय  कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में मखाना की खेती के प्रयासों को देखते हुए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है। इस घोषणा ने राज्य में मखाना उत्पादन के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए। इसी को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले में मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने और इसे अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने का संकल्प लिया है।

Join us on:

Leave a Comment