जो भाग्य लिखे उसे देव कहते है और जो लिखे हुए दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल दे उसे महादेव कहते हैं – वर्षा नागर

SHARE:

प्रदीप साहू @ नगरी । राधे राधे सत्संग परिवार सांकरा एवं समस्त ग्राम वासी सांकरा के सहयोग से श्री शिव महापुराण संगीतमय कथा का आयोजन मानस मंच सांकरा में किया गया है.

कथा वाचिका श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर वर्षा नागर जी श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा (उज्जैन धाम) के मुखारविंद से कथा का श्रवण कराया जा रहा है कथा का समय दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है जो 24 दिसंबर से प्रारंभ होकर 30 दिसंबर तक चलेगा प्रथम दिवस पर डीजे की धुन में कलश यात्रा निकालकर गांव के चौक चौराहो से होते हुए मानस मंच पर पहुंची तत्पश्चात पूजा अर्चना कर कथा का प्रारंभ किया गया।

Join us on:

Leave a Comment