प्रदीप साहू @ नगरी । ग्राम सांकरा के पटेल समाजिक भवन में 28 दिसंबर को कोसरिया मरार पटेल समाज युवा प्रकोष्ट सिहावा राज की बैठक रखा गया है बैठक में समस्त युवा प्रकोष्ठ के राजपदाधिकारी, सभी क्षेत्र के युवा प्रकोष्ट अध्यक्षगण, कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त युवा साथियो की उपस्थिति कि अपील सांकरा क्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष खिलावन पटेल ने किया है। बैठक में विशेष रूप से युवा प्रकोष्ठ सिहावा राज अध्यक्ष सियाशरण पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार पटेल समाज मिडिया प्रभारी व उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सिहावाराज राजू पटेल, उपस्थित रहेंगे। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के संगठन को लेकर व संगठन के विस्तार हेतु, विशेष पहल को लेकर विचार विमर्श किया जाना है। उक्त जानकारी सचिव युवराज पटेल ने दिया।




